फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार प्रधान व 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 22 को नामांकन

Thu, 18 Jul 2024 03:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने जिले में रिक्त चार ग्राम प्रधान सहित 22 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन 22 जुलाई को संंबंधित ब्लाक में दाखिल होंगे। जांच 23 जुलाई एवं नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन 24 जुलाई को होंगे। छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जिले के शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत जेबड़ा अनरिक्षित एवं मरघटी जलालपुर एवं अरांव ब्लाक के अकबरपुर सराय में पिछड़ा वर्ग व टूंडला ब्लाक के नगला दत्त ग्राम पंचायत में प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं तथा यह रिक्त हैं। इसके साथ अरांव ब्लाक में ग्राम पंचायत के छह,एका ब्लाक में एक,जसराना में चार,टूंडला में दो, नारखी व फिरोजाबाद में एक-एक एवं मदनपुर ब्लाक में सदस्य पद के सात पद रिक्त हैं। डीएम ने इसके लिए चुनाव अधिकारी के साथ सहायक चुनाव अधिकारी की तैनाती कर दी है। उन्होंने कहा कि नामांकन 22 जुलाई को सुबह दस से शाम को चार बजे तक संबंधित ब्लाक पर दाखिल किए जाएंगे। 23 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच सुबह दस बजे से कार्य की समाप्ति तक चलेगी। 24 जुलाई को सुबह दस से तीन बजे तक नाम वापसी और इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। जरूरत पड़ने पर छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम को पांच बजे तक मतदान होगा। आठ जुलाई को संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना के साथ परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। शिकोहाबाद ब्लाक में एबीएसए शिकोहाबाद विजय प्रताप सिंह, अरांव में एबीएसए मदनपुर हेतराम,एका ब्लाक में अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रेमपाल सिंह,गोविंद राम अवर अभियंता को जसराना,टूंडला में एबीएसए नारखी उपेंद्र सिंह,नारखी में डा. राजनारायण यादव पशु चिकित्साधिकारी नारखी फिरोजाबाद ब्लाक में डा.अंकुर सिंह व मदनपुर ब्लाक में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता अरविंद कुमार को निर्वाचन अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें