फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने ट्रैक्टर की बैट्री और कलपुर्जे पुर्जे चोरी करने के किशोर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके पास से दो बैटरी, दो हुक, एक पटली व टापलिंग मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुज यादव उर्फ बीटू निवासी ठार पीपल ने तहरीर दी थी कि 14 जुलाई की रात उसके घर के बाहर ट्रैक्टर और वैन खड़ी थी। रात में चोर दोनों वाहनों की बैटरी, दो हुक, एक पटली व टापलिंग चोरी कर ले गए थे। पुलिस बुधवार रात नगला आशा तिराहे के पास से अंकित यादव, आशीष यादव निवासी ठार मेवाराम रूपसपुर और किशोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।