फिरोजाबाद। वार्षिक लाइसेंस वसूली के नाम पर ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से अभद्रता और मारपीट की घटनाओं को नगर निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नगर निगम ने वार्षिक शुल्क वसूली के लिए नामित ठेकेदार को ठेका निरस्त्रीकरण का नोटिस जारी किया है।
कॉमर्शियल वाहनों (ई-रिक्शा, ऑटो, बस और हाथठेला) आदि से वार्षिक लाइसेंस शुल्क वसूली के लिए निगम ने ग्लास बॉय एक्सपोर्टस के ठेकदार दीपक जैन को नामित किया है। बीते दिनों लाइसेंस शुल्क वसूली पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने हंगामा किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल द्वारा जारी नोटिस में ठेकेदार को ठेका निरस्त्रीकरण की चेतावनी भी जारी की गई है। संवाद