फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई से अभद्रता मामले में तीन पर मुकदमा, दो जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कनेक्शन काटने गई टीम से मॉडल शॉप स्वामी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ अभद्रता कर दी। जिसकी पीड़ित अवर अभियंता स्वतंत्र यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत स्वतंत्र यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बकाया बिल होने पर मॉडल शॉप का कनेक्शन काटने टीम के साथ गए थे। कनेक्शन काटने के बाद वह शहजलपुर फीडर पर चले गए। शाम को जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दुकान के सामने मॉडल शॉप स्वामी ने रोक लिया और कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मॉडल शॉप स्वामी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मारपीट और अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अवर अभियंता का मेडिकल कराया और पीड़ित की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई संगीन धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मॉडल शॉप स्वामी संजय और सनी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर का कहना है कि तीसरे आरोपी अमन को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें