फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: हत्या के मामले में समझौता न करने पर मृतक के बेटे को धमकी

Mon, 13 Feb 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में समझौता न करने पर मृतक के बेटे को धमकी
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लिखा मुकदमा
फिरोजाबाद। मृतक के बेटे को हत्या आरोपियों के परिजन द्वारा मुकदमा वापस न लेने पर धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर दक्षिण पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित डाडेवाली की ठार बरकतपुर निवासी बुद्घसेन की 19 जुलाई को फतेहाबाद रोड पर हत्या की गई थी। जिसका मुकदमा दक्षिण थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। जांच के दौरान छोटेलाल और विजय निवासी ठार गोवर्धन के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। मृतक बुद्घसेन के पुत्र ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी के परिजन मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे है। समझौता न करने पर धमकी दे रहे हैं। दस फरवरी को आरोपियों ने उसको रास्ते में पकड़ लिया था। इसके साथ ही मुकदमा वापस और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ओम प्रकाश की तहरीर पर दक्षिण थाना पुलिस ने मुकेश, उसके साले और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें