फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सजदे में झुके हजारों सिर, मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआ

विज्ञापन
फोटो-03 ईदगाह स्थल पर मौजूद डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे,नगर आयुक्त प्रशांत नागर,एडीए
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर बृहस्पतिवार को शहर में ईदगाह सहित प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों पर जाकर सुन्नत-ए-इब्राहिमी (कुर्बानी) की रस्म अदा की।
विज्ञापन


सुबह छह बजे से ही नमाजी गांधीपार्क स्थित ईदगाह, सदर बाजार की जामा मस्जिद और कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद पहुंचे। सवा सात बजे मौलाना तनवीर अहमद ने ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज अदा कराई। खुतबे में कहा, यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे और त्याग की सीख देता है। सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलाना अरशद अलीम ने नमाज कराई। शहर की प्राचीन कटरा पठानान स्थित शाही मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आरिफ ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। इस बार जिला व पुलिस प्रशासन ने सुभाष तिराहे से गांधीपार्क की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद नहीं किया गया, जिससे आम जनता का आवागमन जारी रहा। नमाजियों के वाहनों को सड़क पर खड़ा कराने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया गया, जिससे कहीं भी रास्ता अवरुद्ध नहीं हुआ। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे, नगर आयुक्त प्रशांत नागर, एडीएम कल्पना जायसवाल, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट विनोद पांडेय और सीओ सिटी प्रवीण तिवारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद रहे। नमाज के दौरान हनीफ खाकसार और जहीर खाकसार ने नमाजियों को कतारबद्ध कराया। कर्बला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां और सचिव इसरार अहमद ने भी व्यवस्था संचालन में मदद की। डीएम, एसएसपी, महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।




ईदगाह के बाहर लगे ईद मिलन कैंप

समाजवादी पार्टी के कैंप में जिला महासचिव मीना राजपूत, खालिद नसीर, गुलाब सिंह प्रधान, सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई, कमलेश यादव, मुकेश कुमार उर्फ टीटू आदि मौजूद रहे। बसपा के कैंप में जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, चौधरी सालिग सिंह, सोनू भारती, संजय मलिक, सुरेश चंद्र सोनी, आलोक आंबेडकर, ताराचंद्र शंखवार, जावेद अंसारी मौजूद रहे। कांग्रेस के कैंप में महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, गुलाम जीलानी, पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, मुजीब अंसारी, सतीश अग्रवाल, उमर फारूक, जावेद उमर मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कैंप में जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अमित गर्ग एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-03 ईदगाह स्थल पर मौजूद डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे,नगर आयुक्त प्रशांत नागर,एडीए

फोटो-03 ईदगाह स्थल पर मौजूद डीएम संतोष शर्मा,एसएसपी आदित्य लांग्हे,नगर आयुक्त प्रशांत नागर,एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें