22 एडीवीटी फोटो आल एडिशंस (एलन करियर)
- फोटो : 1
मैनपुरी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की बरसी पर कांग्रेसियों ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर बुधवार देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर हमले में मारे गए लोगों को याद किया। और कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में गए लोगों को नाम पूछ कर मारा। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई थी। आज इस घटना को एक वर्ष बीत चुका है। हमने मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, शरद पचौरी, अनुपम शाक्य, जीतू राठौर, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।