फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिन विषयों में सीटें खाली, उन्हीं को चुन सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट जोंस कॉलेज ने बीए में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी। जिन विषयों में सीटें खाली हैं, उन्हीं का चयन अब प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी कर सकेंगे। काउंसिलिंग 22 अगस्त को होगी। ओपेन वर्ग में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, शारीरिक शिक्षा और मनोविज्ञान, अन्य पिछड़ा वर्ग में हिंदी संस्कृत, उर्दू व शारीरिक शिक्षा, अनुसूचित जाति में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू और शारीरिक शिक्षा विषय की ही सीटें खाली हैं। मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी इन्हीं विषयों को चुन सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीए की दूसरी मेरिट में ओपेन वर्ग की कटऑफ 71.80 फीसदी, प्रतीक्षा सूची की कटऑफ 68.60 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग में कटऑफ 70.80 फीसदी, प्रतीक्षा सूची की कटऑफ 70.40 फीसदी, अनुसूचित जाति की कटऑफ 69.40 फीसदी और प्रतीक्षा सूची की कटऑफ 68.60 फीसदी है। काउंसिलिंग के लिए विद्यार्थियों को मांगे गए प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचना है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास यह आखिरी मौका है। मुख्य सूची में शामिल विद्यार्थियों के उपस्थित न होने पर प्रतीक्षा सूची वालों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें