फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खैरगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जानलेवा हमले के पुलिस ने तीसरे एवं अंतिम आरोपी को भी सोमवार रात दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी शिवांश उर्फ आशिक ने स्वीकार किया है कि उसने भी किशोरी के साथ दरिंदगी की थी और विरोध करने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को ही दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बीते 1 नवंबर को खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत में मरणासन्न हालत में मिली थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद विवेचना के दौरान दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस जांच में तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे। मुख्य आरोपी ऋषि और उसके भाई जगत निवासीगण सकटू, थाना खैरगढ़ को पुलिस ने 2 नवंबर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था।
तीसरे फरार आरोपी शिवांश उर्फ आशिक निवासी ग्राम नावली, थाना खैरगढ़ की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा की टीम ने खरगापुर मोड़ के पास से आरोपी शिवांश को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवांश उर्फ आशिक ने बताया कि वह भी ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। घटना की रात वह मुख्य आरोपी ऋषि और जगत के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात में शामिल था। उसने स्वीकार किया कि किशोरी के साथ उसने भी दुष्कर्म किया था और जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया था तथा उसे मरा हुआ समझकर खेत में छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकंजा कस दिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- अनुज चौधरी, एएसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें