जसराना। थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में लगे पीतल के घंटे एवं घंटियों को चोर ले गए। लोगों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव बछामई में प्रसिद्ध शीतला माता का मंदिर है। बृहस्पतिवार सुबह जब मंदिर से जुडे लोग एवं ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर का नजारा देखकर चौंक गए। मंदिर परिसर में लगे घंटे एवं घंटियों के साथ दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे पीतल के घंटों के साथ अन्य सामान को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मंदिर से जुड़े अजीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश बाबू, यतेंद्र सिंह, विनय कुमार, महेश चंद्र, प्रबल प्रताप आदि लोगों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।