जसराना। थाना अंतर्गत गांव रावरी के पास मैनपुरी के युवक सोमेश (28) का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन ने उसकी पत्नी और मायके पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर फिरोजाबाद की जसराना पुलिस और मैनपुरी की घिरोर पुलिस के बीच सीमा विवाद छिड़ गया है।
परिजन का आरोप है कि वे जब जसराना थाने पहुंचे तो उन्हें घिरोर भेज दिया गया, जबकि घिरोर पुलिस ने घटनास्थल जसराना का बताकर उन्हें वापस भेज दिया। मृतक के भाई के अनुसार, सोमेश का पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। वहीं, जसराना थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे का कहना है कि चूंकि पति-पत्नी के विवाद का मुख्य मामला घिरोर क्षेत्र का है, इसलिए कानूनी कार्रवाई वहीं की जानी चाहिए। संवाद