एका। थाना एका क्षेत्र के नगला बनिया गांव में चोरों ने घर की पक्की दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लकड़ी की अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना पांच नवंबर की रात की है। गांव निवासी सियाराम के घर में अज्ञात चोर रात के समय पक्की दीवार तोड़कर घुस गए। इसके बाद घर में रखी लकड़ी की अलमारी को खंगाला और उसमें रखे ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना एका पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। संवाद