फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ताला तोड़कर घर में घुसे चोर ले गए नकदी और आभूषण

Wed, 04 Dec 2024 12:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गांव नगला जाट में सोमवार की रात चोरों ने घर के ताले एवं जंगले की सरिया तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की।थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला जाट निवासी धनीराम के गांव में दो मकान हैं। उनका परिवार दूसरे मकान में सो रहा था। मंगलवार की सुबह गांव में मौजूद मकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिली तो परिजन पहुंच गए। कमरे की हालत देखकर चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान बताया कि चोर कमरे का ताला तोड़कर एवं जंगले में लगी सरिया तोड़कर आभूषण एवं करीब 22 हजार की नकदी ले गए है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने कहा चोरी की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें