फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चोरी की कार व स्कूटी सहित चोर गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। थाना पुलिस ने चोरी की कार व स्कूटी सहित बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोर का साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के फिरोजाबाद रोड निवासी संजीव कुमार तोमर की ईको गाड़ी को चोर 25 अगस्त की रात्रि एटा रोड से चोरी कर ले गए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रविवार को पुलिस ने प्रतापपुर रोड से कार सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम आनंद निवासी आवास विकास कालोनी, कोतवाली एटा नगर बताया है। इस दौरान साथी कमल उर्फ संजय निवासी मंगली रिजौर, जनपद एटा मौके से भाग गया। थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से कार व स्कूटी बरामद की गई है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। एक्टिवा आगरा व ईको दिल्ली से चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें