फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रधानों के सम्मान से नहीं होगा कोई समझौता

Wed, 28 Feb 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधान अपना और पंचायत का सम्मान बढ़ाने के लिए कार्य करें। किसी प्रकार की बाधा आने पर संगठन उनके साथ खड़ा है। प्रधान के सम्मान से समझौता किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवालय मोढ़ा पर आयोजित जिला प्रधान संगठन की बैठक के दौरान व्यक्त किए।उन्होंने कहा प्रधान प्रधानों की पहचान काम से होती है। इसलिए पंचायत की आवश्यकता अनुसार अच्छी गुणवत्ता के साथ काम कराएं। ताकि पंचायत की तीन पीढि़यां तक याद रखें। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि अधिकारी पंचायत से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वह रोस्टर के अनुसार सचिवालय पर बैठकर काम निपटाएं। समस्याओं को दूर करें अभी तक महीना पंचायत में कर्मचारी नहीं आते हैं और शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा प्रधान अपनी ताकत को पहचाने और संगठन को मजबूत करें। किसी के समक्ष गिड़गिड़ाने की जरूरत नहीं है। बैठक में डाक्टर सर्वेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, होशियार सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष फिरोजाबाद, ब्रह्मप्रकाश राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष अभाव, पूरन सिंह फौजी, बीपी सिंह, सोनवीर सिंह, सूबेदार राठौर, राहुल यादव, लाखन सिंह, नरोत्तम सिंह, रविकांत शर्मा रईस पाल गुर्जर, राजमणि यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें