फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आसमान में घिरी रहीं घटाएं, हुई बूंदाबांदी

Mon, 27 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम का मिजाज सोमवार को बदला-बदला दिखाई दिया। पूरे दिन आसमान में घटाएं घिरी रहीं। घटाओं के घिरने व स्मॉग के कारण सूरज के दर्शन कम ही हुए। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का क्रम भी चलता रहा। बाहर हवा चलने के कारण लोगों को सर्दी का अहसास हो गया। नवंबर के अंत में मौसम का मिजाज काफी बदला दिखाई दिया। आठ बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी होने के साथ हवा चलने के कारण दिन में सर्दी का अहसास हो गया। इतना ही नहीं लोग घरों से गरम कपड़े पहनकर ही निकले। बदले मौसम के कारण सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो सके। बदले मौसम के कारण सबसे अधिक यदि कोई परेशान दिखाई दिया तो गेहूं की फसल की बुबाई करने में जुटे किसान थे। क्योंकि यदि बारिश हो गई तो फिर गेहूं की फसल किसानों को दोबारा बुबाई करनी होगी। इसके कारण जहां किसानों पर खर्चे का बोझ काफी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन



बदला मौसम बुुजुर्गों व बच्चों की बढ़ाएगा मुसीबत
आसमान में काली घटाएं घिरने के साथ शीतलहर बढ़ी तो यह मौसम खासतौर से बुजुर्गों व बच्चों के लिए मुसीबत लेकर आएगा। जुकाम-बुखार के साथ-साथ कोल्ड डायरिया के शिकार होने वालों की संख्या में तेजी आ जाएगी। इसके कारण सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें