फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चिकित्सालय में मेडिकल कराने आए दो पक्षों में चले लात-घूंसे

Mon, 27 Nov 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को मेडिकल कराने आए दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। अचानक हुई मारपीट की घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ एवं सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर बीचबचाव कराया। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन



सुबह के समय जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो पक्षों के लोग मेडिकल कराने के लिए आए हुए थे। एक पक्ष इमरजेंसी चिट्ठी लेने का इंतजार कर रहा था। जबकि दूसरा पक्ष चिट्टी लेने के बाद इमरजेंसी कक्ष में अपना उपचार करवा रहा था। उपचार करवा रहे घायलों के कुछ परिजन इमरजेंसी कक्ष से बाहर खड़े हुए थे। तभी अचानक दोनों पक्ष अस्पताल में ही आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। जिससे अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती अन्य मरीजों के भी होश उड़ गए।
अचानक हुई मारपीट की घटना से भर्ती मरीज भी उठकर जाने लगे। तभी डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ एवं सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें