फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कई मोहल्लाें में रही पानी की किल्लत

Tue, 09 Apr 2024 10:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार सुबह सत्यनगर टंकी से जुड़े कई मोहल्ला में पानी की किल्लत रही। पानी की किल्लत की वजह से कई टैंकर के लिए निगम का फोन घनघनाते दिखे।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन सत्यनगर टापा कलां टंकी से जुड़े बौद्याश्रम और आंशिक तिलक नगर एवं सुभाष कॉलोनी आदि में सुबह की पाली में पानी की किल्लत रही। मंगलवार की सुबह पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने की वजह से लोग टैंकरों के लिए निगम के जलकल विभाग को फोन घनघनाते दिखे। वहीं कुछ लोग निजी सबमर्सिबल पंप से पानी लेते दिखे। हालांकि एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय ने मंगलवार को जलापूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने का दावा किया। पानी किल्लत की शिकायत करने वालों में अनिल कुमार, सुनील शर्मा एवं अनिरुद्ध सिंह ने निगम से क्षेत्र की गलियों में लीकेज की समस्या दूर कराने की मांग की है, जिससे ताकि घरों में पूरे प्रेशर से पानी पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें