फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन में लीकेज: स्थानीय लोग व दुकानदारों में दहशत, सूचना पर पहुंची गेल इंडिया की टीम ने की जांच

Sat, 25 Mar 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में गैस पाइप लाइन में अचानक लीकेज होने से आसपास को लोगों व दुकानदारों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल गेल इंजिया कंपनी के अधिकारियों को दी। सूचना पर कंपनी के तकनीशियन मौके पर पहुंचे और लीकेज को ठीक किया।
विज्ञापन
गैस लीकेज ठीक कराती गेल इंडिया की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की शाम गेल इंडिया की गैस पाइप लाइन में अचानक लीकेज हो गया। इससे आसपास के लोग और दुकानदारों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर गेल इंडिया के स्थानीय तकनीशियन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज ठीक हुआ। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

गेल इंडिया की पाइप लाइन में लीकेज

जाटवपुरी चौराहा के समीप शनिवार की शाम को पुराने हाईवे के सर्विस रोड से गुजर रही गेल इंडिया की पाइप लाइन में अचानक लीकेज हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर उधर हो गए। वहीं आसपास के घरों में भी लोग घबरा गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज ठीक किया गया

लोगों ने इसकी सूचना गेल इंडिया के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में गेल के तकनीशियन मौके पर पहुंचे। देर शाम तक चली कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज को ठीक किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गेल के अधिकारी हरीश कुमार के मुताबिक लाइन में लीकेज की शिकायत थी। उसे दुरूस्त करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें