फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लोहपीटा परिवार को हटाने को लेकर ईओ-व्यापारी नेता में हुई कहासुनी

Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन द्वारा मात्र सुभाष चौराहे क्षेत्र में अतिक्रमण की खानापूरी किए जाने एवं फुटपाथ पर रहने वाले लोहपीटा परिवारों को विस्थापित किए जाने के प्रयास पर व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी की ईओ व क्षेत्रीय सभासद से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

शहर में पिछले तीन माह से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर खानापूरी करते हुए मात्र फुटपाथ पर जीवन यापन करने वालों पर सख्ती दिखाई जा रही है। जबकि शहर के बीचोंबीच सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण है। शुक्रवार को ईओ आशुतोष त्रिपाठी अपनी टीम के साथ सुभाष चौराहे क्षेत्र में अतिक्रमण का जायजा लेने पहुंचे। वे फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोहपीटा परिवारों को हटाने का प्रयास कर रहे थे। तभी वहां व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बिहारी गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने लोहपीटा परिवारों को विस्थापित करने से पूर्व मुख्य बाजार की स्थित को संभालने की बात कही।
उनका कहना था कि मात्र सुभाष चौराहे पर अभियान चल रहा है। मुख्य बाजर की वजह से जाम लगता है, वहां कोई नहीं जाता। इस बात को लेकर ईओ से उनका विवाद हो गया। इतना ही नहीं इस विवाद में क्षेत्रीय सभासद धर्मेंद्र चौधरी भी पहुंच गए। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकियां दी गईं। व्यापार मंडल के नेता राजेंद्र बिहारी गुप्ता का कहना है कि प्रशासन अतिक्रमण के नाम गरीबों का उत्पीड़न व व्यापारियों को डराने का काम कर रहा है। जो न्यायोचित नहीं है। वहीं ईओ आशुतोष त्रिपाठी का कहना था कि रोड पर जाम की स्थिति बनती है, लोहपीटा परिवारों आवास दिए हुए हैं, वे वहां जाकर रहें।
विज्ञापन



भगवती नगर, जीवनी नगर में देखी सफाई व्यवस्था
शुक्रवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अलग-अलग मोहल्लों में जाकर पानी आपूर्ति और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ईओ ने भवगती नगर व जीवनी नगर में प्रकाश, सफाई और पानी की व्यवस्था को लेकर मुहल्लेवासियों से वार्ता की। लोगों द्वारा की गई शिकायतों को दूर करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद धर्मेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सफाई नायक बिक्की, जय कुमार, नवल किशोर, सोनू शर्मा समेत अन्य पालिकाकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें