फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हवालात में बैठे लोगों को मादक पदार्थ देने से रोकने पर हुआ था सभासद-मुंशी के बीच विवाद

Fri, 06 Mar 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनुज कुमार को घटना के बारे में जानकारी देते भाजपा नेता। स्रोत संवाद - फोटो : इंस्पेक्टर अनुज कुमार को घटना के बारे में जानकारी देते भाजपा नेता। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगरपालिका के सभासद और थाना शिकोहाबाद के मुंशी के बीच हुए विवाद की जांच में नया घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम की जांच के लिए मुंशियाने के सीसीटीवी खंगाले तो सामने आया कि हवालात में बैठे आरोपी, जो कि शांतिभंग में पाबंद किए गए थे। उनको मादक पदार्थ देने की कोशिश की गई थी। इसी रोकटोक में मुंशी से विवाद हुआ। पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को मय साक्ष्य भेजी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 के सभासद शिवम यादव उर्फ अप्पू के साथ थाने के मुंशी नरेश कुंतल के बीच नोकझोंक हुई थी। सभासद ने मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में धरना दिया था। शुक्रवार सुबह नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, विष्णु सक्सेना, सतीश यादव समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर अनुज कुमार से वार्ता की। इंस्पेक्टर ने सभासद शिवम यादव की पूरी बात सुनी। सभासद ने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र भी मुंशी के खिलाफ दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पीड़ित सभासद ने कार्रवाई की मांग की है। जिसको वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचाया गया है। बाकी मामले की जांच में जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उसके आधार पर भी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें