फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 71651 किसानों के अभिलेखों में खामियां, सम्मान निधि नहीं मिल पा रही

Tue, 12 Sep 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के यदि अभिलेखों में थोड़ी भी खामी हुई तो फिर उनके बैंक एकाउंट में 15 वीं किश्त नहीं पहुंचेगी। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने खामी को सुधारने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर काम प्रारंभ करा दिया है, जिससे किसान सम्मान निधि पाने से वंचित नहीं होने पाए। प्रभारी उप निदेशक कृषि ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। किसान सम्मान निधि की शिकायतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं है। विकास भवन प्रांगण स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में फरियादियों की भीड़ लगी दिखाई देती है। काउंटर पर किसानों की भीड़ लगी नजर आती है तो वहीं कार्यालय में खामी दूर कराने को किसान चक्कर लगाते हैं। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए प्रभारी उप निदेशक कृषि सुमित कुमार चौहान ने प्रत्येक गांव में टीम को भेजकर खामी को दूर करने की कवायद प्रारंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि जिले में एक्टिव किसानों की संख्या दो लाख 17965 को करीब है। इसमें से काफी संख्या में किसानों ने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। काफी के नाम का मिलान नहीं हो रहा है। कुछ ने ई केवाईसी नहीं कराई है। इसके कारण इन सभी खामियों को दूर करने का काम टीमों के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन



किसानों की स्थिति एक नजर में
-जिले में कुल एक्टिव किसान-217965
-ई-केवाईसी नहीं कराने वाले-28651
-एकाउंट से आधार लिंक नहीं कराया-34000
-ऐसे किसान जिनके नाम में गलती-4400
-ऐसे किसान तो थे संदिग्ध -4600


किसान स्वयं भी करें,तो हो सकता है सुधार
फिरोजाबाद। जनसेवा केंद्र पर किसान ई केवाईसी कराने के साथ खुद फेशियल एप पर कर सकते है। बैंक एकाउंट से आधार कार्ड लिंक नहीं हो पा रहा है तो इंडिया पोस्ट बैंक (डाकघर) में खाता खुलवा लें।आधार कार्ड लिंक किए जाने के साथ अन्य समस्याएं दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें