फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 15 अक्तूबर को निकलेगी अग्रसेन जयंती शोभायात्रा

Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2023 को मनाए जाने के संबंध में अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक में बैठक आयोजित की गई। इसमें 15 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकालने पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही भारतेंदु अग्रवाल राजू को महाराजा अग्रसेन जयंती का संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति वर्ष 2023-24 में होने वाले कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए अग्रवाल सभा की बैठक अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक लोहामंडी चौराहा पर आयोजित की गई। इसमें सर्व सम्मति से भारतेंदु अग्रवाल राजू को जयंती का संयोजक बनाया गया। जयंती संयोजक भारतेंदु अग्रवाल राजू ने कहा कि जयंती महोत्सव पर दस दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य शोभायात्रा 15 अक्तूबर को निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में किशन बिहारी गर्ग, जानकी प्रसाद गर्ग, हीरबाबू बंसल, मनोज बंसल लल्ला, राकेश अग्रवाल, आनंद मित्तल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, आलिंद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय बंसल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें