फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला दखल स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर,लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड पर नगला दखल स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोर ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखो रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार अपने गांव गया था। शनिवार सुबह मकान के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। सूचना पर पीड़ित परिवार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगला दखल कोटला रोड गली नं. तीन निवासी दीपक पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय विगत दिवस परिवार के साथ जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना गए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा था। शुक्रवार देररात चोराें ने मकान के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और चोर ढाई लाख रुपये की नकदी और 20-25 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
शनिवार सुबह मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने दीपक पांडेय को जानकारी दी। जानकारी पर दीपक पांडेय अपनी मां के साथ ही घर पहुंच गया। उसने मकान मे चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि नगला दखल में एक मकान में चोरी होने की सूचना मिली है। तहरीर आने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
फिरोजाबाद। नगला दखल स्थित मकान से चोरी की वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से चोरों की तस्वीर ले ली है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उनका सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें