टूंडला। रिटायर कानून गो ब्रजेश उपाध्याय के घर हुई 850 ग्राम सोना सहित लाखों की चोरी व विदेश यात्रा पर गए युवक के घर हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर इकराम, सलमान तथा यमिन को बरामद माल के साथ प्रयुक्त सफेद डिजायर के साथ गिरफ्तार किया।
इकराम को चोरी के माल को बरामदगी के लिये तहसील के पीछे प्रतापुरा वाले रोड पर श्मशान मे लाया तो उसने अपने पहले से छुपाए गए बैग में से लोडेड तमंचा निकल कर पुलिस टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में इसके बाएं पैर में गोली लगी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से पुलिस ने लैपटॉप, सोने के आभूषण बरामद कर लिया। इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ अनिवेश कुमार व थाना प्रभारी अनुज कुमार मौके पर मौजूद रहे।