फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला मथुरा नगर के युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

तन्मय राजौरिया (18) कक्षा 12वीं का छात्र था। वह मंगलवार रात बाजार के लिए निकला था। बिजलीघर के सामने बाइक टकराने से वह घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत देख आगरा रेफर कर दिया। उसने उपचार के दौरान बुधवार को आगरा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन ने दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई है। वहीं, थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि युवक की मथुरा नगर बिजली घर पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन




8 जनवरी को मनाया जाता था जन्मदिन
तन्मय राजौरिया का 8 जनवरी को जन्मदिन था। युवक को जन्मदिन से पहले मौत ने अपनी आगोश में ले लिया। वह दो भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें