फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल को आए युवक का चिकित्साकर्मी से विवाद, मारपीट

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार की शाम मेडिकल के लिए आए व्यक्ति का चिकित्सा कर्मचारी से विवाद हो गया। बताया गया है कि दोनों में हाथापाई भी हुई। मामला मेडिकल के नाम पर वसूली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब आठ बजे की है। थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक युवक रविवार को मेडिकल के लिए आया था। मेडिकल के दौरान पैसे की डिमांड को लेकर चिकित्सा कर्मी से विवाद हो गया। दोनों पक्षों हाथापाई भी हुई।इस दौरान लोगों की भीड जुट गई। मौका पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया। चिकित्सा कर्मी के अनुसार युवक अनुज यादव नामक किसी पुलिस कर्मी पर मेडिकल के नाम पैसे लेने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें