फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में युवक ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। मां ने शोर मचाते हुए पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि वह पंखे में फंदा लगाकर झूल रहा था। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला टीला निवासी आकाश (24) एक रेडिमेड कपड़े की दुकान पर काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इसी से परेशान होकर शनिवार देर शाम उसने कमरे में लगे पंखे से फंदा कसकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला था। मां के शोर मचाने के बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो युवक पंखे पर लगे फंदे से झूल रहा था। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। बताते हैं कि तीन भाइयों में आकाश दूसरे नंबर का था। मोहल्ले में चरचा है कि वह कर्ज को लेकर परेशान था। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्रपाल सिंह ने बताया युवक द्वारा फंदा लगाए जाने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है।