फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने मकान में बना रखा था जुए का अड्डा, सात पकड़े

Wed, 06 Aug 2025 06:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
51 हजार रुपये मौके से किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज पुलिस जुए के फड़ पर छापेमारी करते हुए महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 51 हजार, 160 रुपये भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है।
सिरसागंज इलाके में कृष्णा नगर करहल रोड निवासी अर्चना उर्फ भुरिया ने अपने मकान को एक जुए का अड्डा बना रखा था। जिसकी शिकायत तो पुलिस के पास कई बार आई थीं। लेकिन कोई तथ्य न होने के कारण किसी के घर में पुलिस छापा मारने से कतराती थी। बुधवार को पुलिस ने अपने एक मुखबिर को उक्त जुए के अड्डे पर भेजा जहां पहुंचकर उसने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ अर्चना के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मियां बाजार निवासी प्रदीप, गिहार कॉलोनी निवासी गिहार, किसरांव निवासी भुवनेश, पक्का तालाब निवासी राहतखान, मक्खनपुर के अरमराजट निवासी शनि, सोनू व अर्चना उर्फ भुरिया को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 51 हजार, 160 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें