फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 24 May 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहाग नगर में शुक्रवार रात को एक महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुहागनगर निवासी विश्ना देवी (35) तीन वर्ष से अपने पति के साथ न रहकर बंटू नाम के युवक के साथ किराए के मकान में रहती थी। बंटू एक फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बंटू घर पहुंचा तो देखा कि विश्ना फंदे से लटकी हुई थी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पु़लिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी ने बताया कि विश्ना की शादी मटसेना में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जो पति के साथ रहते हैं। पूछताछ में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें