फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी का आरोप, मेरे सामने ही पति ने बनाए अन्य महिलाओं से संबंध

Sat, 03 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र की एक महिला ने अपने मथुरा निवासी अपने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, बेटी होने पर ताने देने और पति पर गंभीर चारित्रिक आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए पति उसके सामने ही अन्य महिलाओं से संबंध बनाता है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहसील रोड (रहना) निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए दहेज से इससे संतुष्ट नहीं थे। पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी ने 10 लाख रुपये और मकान बनाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने बेटी को जन्म दिया, तो ससुरालियों का व्यवहार और भी क्रूर हो गया। पति अन्य महिलाओं को घर लेकर आने लगा उसके सामने ही उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इस घिनौने कृत्य में उसके सास-ससुर और अन्य ससुरालीजन भी पति का सहयोग करते थे।



जबरन शराब पिलाने की कोशिश की, घर से निकाला

19 सितंबर 2025 को ससुरालियों ने जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया और धक्का मारकर घर से निकाल दिया गया।



एसएसपी के दखल के बाद कार्रवाई

सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर थाना उत्तर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें