फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में होंगे धार्मिक आयोजन

Fri, 18 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय सोहम महामंडल द्वारा 37वें धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक सप्ताह तक संत समागम के साथ श्रीमद्भागवत कथा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ शनिवार केा भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा ने वार्ता के दौरान दी।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में 651 सौभाग्यवती महिलाएं एक जैसी साड़ी में सिर पर कलश धारण कर चलेंगी। कलश यात्रा में तीन बैंड शामिल होंगे। रथों में संत महापुरुष विराजमान होंगे। सचिव द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि सोहम महामंडल के पीठाधीश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज की अध्यक्षता में 19 से 26 दिसंबर तक सभी कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन प्रात: सात बजे श्री गायत्री महायज्ञ, प्रात: 9 से 12 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा और अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक संत समागम का आयोजन किया जाएगा। कथा व्यास पं. रामगोपाल शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया जाएगा। कलश यात्रा संयोजक जीके शर्मा ने बताया कि सोहम पीठ के उत्तराधिकारी स्वामी सत्यानंद महाराज की अध्यक्षता में कलश यात्रा होगी। नगर को तोरण द्वारों से सजाया जाएगा। शनिवार प्रात: 9 बजे कलश यात्रा श्री राधाकिशन मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गंज चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर पूरी होगी। कलश यात्रा का शुभारंभ नगर आयुक्त रामऔतार रमन, भगवानदास बंसल, पंकज अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। वार्ता में चंद्रप्रकाश शर्मा, अभिषेक मित्तल चंचल, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, दुर्गा प्रसाद गोयल, दिनेश लहरी, संजय अग्रवाल, हरिओम वर्मा, जीके शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, सर्वेश दीक्षित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें