उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के सभी ब्लाकों में कर्मचारियों ने बैठकें आयोजित कीं। बीडीओ के अधिकारों में की जा रही कटौती पर रोष जाहिर किया। कहा कि शासन ने यदि शीघ्र ही ध्यान नहीं दिया तो महापरिषद आंदोलन को बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास महापरिषद के आह्वान पर बुधवार को विकास भवन के साथ सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। डीडीओ आरके राम ने कहा कि बीडीओ समन्वयक के रूप में कार्य करते हैं लेकिन अधिकार के अभाव में काम करने में दिक्कत होती है। पीडी सर्वेशचंद्र यादव ने कहा कि पंचायती राज विभाग में पंजायतीराज संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। अपने विभाग को लाभ पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की कार्ययोजना खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के समक्ष रखकर उसका अनुमोदन करके जिला स्तर पर भेजना होगा। बैठक में राकेश सक्सेना, कफील अहमद, मुश्ताक अहमद, मुकीम अहमद, रवि कटारा, कासिम अली, मनोज कुमार थे।
नारखी ब्लाक में ग्राम्य विकास महापरिषद के महामंत्री जितेंद्र यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बीडीओ एके जौहरी के अलावा अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया। अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। जितेंद्र यादव ने कहा यदि शासन ने हमारी मांगों को नहीं माना तो हड़ताल अनिश्चित कालीन होगी। भुजवीर सिंह, दीपक शर्मा, राजेश धाकरे, विक्रम सिंह राना, पीडी माथुर, जितेंद्र सिंह थे।
सदर ब्लाक में बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित करके बीडीओ को कमजोर करने की रणनीति का विरोध किया। साफ कहा कि शासन ने हमारी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो हम आंदोलन करेंगे। दिनेश यादव एडीओ आईएसबी, डा.ध्रुव कुमार आचार्य, डा. चेतन बिहारी सक्सेना, रीतेश कुमार, रामनरेश थे।
जसराना में बीडीओ धर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन के साथ हक की आवाज बुलंद की। एपीओ अमन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुनील यादव, महेश शाक्य, राजेश यादव, मनरेगा कार्मिक हेमंत सिंह, राजेश खेमका, रामवंद्र, राकेश, ब्लाक कर्मी रामकिशन शर्मा थे।
उप्र. ग्राम्य विकास महापरिषद के तत्वावधान में ब्लाक बचाओ-पंचायत बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लाक कार्यालय पर बुधवार को बीडीओ पीएन यादव के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दस सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। पीएन यादव ने बताया कि 14 से 18 जुलाई तक अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 21 से 23 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 24 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। मुनीश भारद्वाज, शिवराज सिंह, रामकिशोर, संजीव कुमार, सुनील कुमार, सीमाबानो, बीना, मोहम्मद रईश, प्रवीन कुमार थे।