ग्राम प्रधान ने की छुट्टा गोवंश पकड़वाने की मांग
टूंडला। थाना नगला सिंघी की ग्राम पंचायत ऐलई में निराश्रित गोवंश फसलों को उजाड़ रहे हैं। ग्राम प्रधान गीतम सिंह के साथ ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय पत्र सौंपते हुए ग्राम पंचायत में विचरण कर रहे निराश्रित गौ वंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है। मांग करने वालों में रवि शंकर, रामनाथ, पूरन सिंह, अतरसिंह, पीतम सिंह, नेक सिंह हैं। संवाद