फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ऐंठे, फिर फोर्स देखा तो भाग खडे हुए

Wed, 10 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी क्षेत्र के गांव नगला डरू में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम सदर विजय कुमार, तहसीलदार और लेखपाल को लेकर पहुंचे। सूत्रों की माने तो टीम ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रयास किया तो वह टीम पर हावी हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स को देख आरोपी खनन माफिया अपने वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने खनन माफिया के चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम सदर का कहना है कि आरोपियों के वाहनों को सीज करते हुए डीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें