फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सच्चा भारतीय दूसरे के कष्टों का अनुभव करता है

Thu, 22 Feb 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह राष्ट्रीय डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि भारतीय समाज के लोगों का कष्ट देखकर जिनके मन में पीढ़ा हो जाती है। सच्चा भारतीय दूसरे के कष्टों का अनुभव करता है। यही सच्चे देश भक्त की परिभाषा है। यह अस्पताल भी दूसरों का कष्ट दूर करने के उद्देश्य से ही स्थापित किया है। वह सलेमपुर नगला खार स्थित केएस चैरिटेबल हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरों का दुख देखकर सेवा का भाव जिनके मन में जागता है, वह भारतीय ही हैं। देश में प्रतिवर्ष एक लाख चिकित्सक तैयार हो रहे हैं। 60 हजार पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक अपनी विशेषज्ञ डिग्री के साथ प्रतिवर्ष तैयार होते हैं। स्वतंत्रता के समय मात्र 19 मेडिकल काॅलेज थे, लेकिन आज सात सौ से अधिक मेडिकल काॅलेज हैं। आज भारतीय चिकित्सक पूरी दुनिया में अनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। केन्या में 80 प्रतिशत चिकित्सक भारतीय हैं। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। केएस परिवार द्वारा नवनिर्मित केएस हॉस्पिटल आसपास के हजारों जरुरतमंदों असहाय की सेवा करेंगे। संत विजय कौशल महाराज ने कहा कि चिकित्सक की मीठी वाणी रोगी के सभी कष्ट हर लेती है।
विज्ञापन

स्वागत भाषण केएस चैरिटेबल हॉस्पिटल के संस्थापक नानक चंद्र अग्रवाल ने दिया। राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. प्रीति भारद्वाज ने किया। इस दौरान रमेश चंद्र अग्रवाल, विमल चंद्र अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विधायक मनीष असीजा, एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, सीएमओ डाॅ. रामबदन राम, सीएमएस डाॅ. नवीन जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें