फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल ने दुकानदारों को दी 51-51 सौ की सहायता राशि

Sun, 10 Aug 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी,सुनील अग्रवाल ने दुकानदार को सौंपी सहायत - फोटो : file
विज्ञापन
फिरोजाबाद। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में कोटला चुंगी चौराहा पर स्थित शिवम चाय एवं कल्लू पान की दुकान करने वाले दुकानदार से मिला। व्यापारी नेताओं ने नगर विधायक से वार्ता करके पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। वहीं व्यापार मंडल ने दोनों व्यापारियों को 51-51 सौ की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने रविवार को कोटला चुंगी चौराहा स्थित चाय एवं पान की दुकान पर गत दिनों सिलिंडर में आग लगने के कारण काफी नुकसान हो गया था। इससे दो दुकानदार प्रभावित हुए थे। व्यापारी नेताओं ने नगर विधायक मनीष असीजा से इस पूरे मामले में जानकारी करने के साथ प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने की पहल किए जाने की मांग की।
व्यापार मंडल की पहल पर नगर विधायक मनीष असीजा दुकानदारों के बीच आए। उन्होंने व्यापारियों की आर्थिक मदद प्रशासनिक स्तर पर कराने का भरोसा दिया। रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के सुख-दुख में साथ है।
विज्ञापन

इस दौरान कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, चंचल गोयल, दुष्यंत यादव, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, सोनवीर राजपूत, संतोष जैन, राकेश जैन, राजपाल यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें