सिरसागंज। राजकीय महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को खो खो प्रतियोगिता हुई। टीम ए ने कप्तान कृष्णा की अगुवाई में खेलते हुए 28 अंक अर्जित किए वहीं टीम बी कप्तान निशा के साथ 24 अंक ही बटोर सकी। दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य कांती शर्मा ने ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन पर जोर दिया।