शिकोहाबाद। दो गांव लाटूमई और वासुदेवमई में होलिका दहन स्थल पर विवाद हो गया। बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों से संवाद कर विवाद को समाप्त कराया। पुलिस गांव वासुदेवमई पहुंचे। यहां होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दोबारा विवाद पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके बाद पुलिस गांव लाटूमई पहुंची। यहां भी ग्रामीणों से बात करने के बाद विवाद को सुलझाया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।