फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की मदद को पहुंची तहसील की टीम

Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
तहसील की टीम हिमायूंपुर में मदद के लिए पहुंची
विज्ञापन
हिमायुंपुर गैस सिलेंडर घटना के पीड़ित राजवीर के जख्म में मरहम लगाने के लिए शुक्रवार को तहसील की टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित और क्षेत्रीय लोगों से जानकारी ली। 
विज्ञापन

मदद के लिए दो दिन से प्रशासनिक अधिकारियों की राह तक रहे राजवीर को शुक्रवार को उम्मीद की किरण  नजर आई। शुक्रवार को कानूनगो सुखदेव सिंह और संजय कुमार मौके पर पहुंचे। तहसील सदर की टीम ने राजवीर के बयान दर्ज किए। राजवीर ने टीम को घटना से अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की। उधर पीड़ित परिवार का दर्द बांटने के लिए शुक्रवार को लोगों के आने का क्रम जारी था। 

राजवीर ने ही दी थी पत्नी को मुखाग्नि 
राजवीर का कहना है कि हादसे बाद ही उसको पत्नी की मौत की जानकारी हो गई थी। दूसरे दिन पुलिस ने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया था। तब वह वार्ड में भर्ती था। परिवारीजनों के साथ वह पत्नी के शव को लेकर गांव भीकनपुर गया था। यहां पत्नी की चिता को मुखाग्नि दी थी। राजवीर का कहना था कि पहले तो चिकित्सकों ने उसको भेजने से मना कर दिया था, लेकिन दो घंटे की अनुमति लेकर वह पत्नी के शव के साथ गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें