फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएसपी ने महिला कांस्टेबल से कराया कार्यालय का उद्घाटन

Sat, 03 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नगला सिंघी थाने में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते एसएसपी। स्रोतः पुलिस - फोटो : नगला सिंघी थाने में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर चेक करते एसएसपी। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शनिवार को थाना नगला सिंघी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं को परखा और जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना नगला सिंघी में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय कक्ष के जीर्णोंद्धार का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद उद्घाटन न करके थानाध्यक्ष और महिला कांस्टेबल शालू से फीता कटवाकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कराया। निरीक्षण के दौरान थाने का अनुशासन और साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें