फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिपाही ने दिखाई हिम्मत, सुलगते सिलिंडर को बाहर फेंका

Thu, 25 May 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोमिन नगर निवासी मोहम्मद इसरार के घर में गैस सिलिंडर में लगी आग से और ज्यादा जानमाल का नुकसान हो सकता था। सिपाही की बहादुरी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। थाना रामगढ़ में तैनात सिपाही हेमराज ने बहादुरी दिखाते हुए आग की लपटों से घिरे सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद सिलिंडर की आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

मोहम्मद इसरार के घर पर गैस सिलिंडर लीक होने के बाद लगी आग से घर में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोग इसरार के घर की ओर बचाव के लिये दौड़े, लेकिन घर के अंदर सुलग रहे गैस सिलिंडर को देख कोई भी घर के भीतर जाने को तैयार नहीं था। लोगों को आशंका थी कि अगर सिलिंडर फट गया तो गंभीर हादसा हो सकता है। मौके पर पहुंची थाना रामगढ़ और रसूलपुर पुलिस के जवान भी किसी तरह से सिलिंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन मकान का प्रवेश द्वार सकरा होने के कारण लोग अंदर जाने से कतरा रहे थे। हालांकि इसी बीच थाना रामगढ़ में तैनात सिपाही हेमराज ने हिम्मत दिखाई। किसी तरह से सिपाही हेमराज ने घर के अंदर से सिलिंडर को निकालकर गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाया। एक लकड़ी के सहारे सिलिंडर को बाहर लाकर नाले में डाल दिया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई।
एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि दुखद हादसा है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी, वहीं पुलिस कर्मी हेमराज ने लोगों की जान बचाने का काम किया है, उसके लिए उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन



पांच दमकल ने आग पर पाया काबू, दो घंटे में बुझी आग
आग लगने के दौरान शहर की पांच दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आग लगने के कारण को उच्चस्तरीय अधिकारियों को मौके पर ही अवगत कराया। एफएसओ दुर्गेश कु्मार ने बताया कि पीड़ित परिवार से आग लगने की पूछताछ की गई, उसमें बताया गया कि सिलेंडर बदलने के दौरान आग लग गई थी।



विधायक ने दिया मदद का भरोसा
घटना की सूचना मिलने पर विधायक सदर मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गये। विधायक ने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिये जरूरी कार्रवाई पूरी कराने की बात कही। विधायक ने खुद भी पीड़ित परिवार को शासन की योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। वहीं करबला कमेटी के हिकमत उल्ला खां भी कई अन्य लोगों के साथ मौके पहुंचे। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मदद दिये जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें