फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर के दूसरे चरण का आज से नामांकन

Wed, 30 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दूसरे चरण में फीरोजाबाद एवं हाथवंत ब्लाक के सात एवं क्षेत्र पंचायत 193 वार्डों की नामांकन प्रक्रिया आज से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला मुख्यालय तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन संबंधित ब्लाकों पर होंगे। जिला पंचायत के सात वार्डों के 171 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ब्लाकों में भी नामांकन पत्रों की खरीदारी का क्रम चला। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ से शाम चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

फीरोजाबाद व हाथवंत ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सात वार्डों की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय पर होगी। दूसरे चरण का एआरओ जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय को बनाया है। उन्होंने बताया कि 171 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। नामांकन की प्रक्रिया एक एवं तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा नामांकन के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। फीरोजाबाद ब्लाक के 115 वार्डों के नामांकन दाखिल करने को डीएम विजय किरन आनंद ने निर्वाचन अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी को बनाया है। न्याय पंचायत दीदामई एवं अलीनगर कैंजरा, जलोपुरा, रुपसपुर, चंद्रवार, आनंदीपुर करकौली, दौंकेली, मटसेना, सैंगई एवं दतावली पर अलग से एआरओ को तैनात किया है। एक व तीन अक्तूबर को नामांकन होंगे। 509 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। हाथवंत ब्लाक के 78 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन ब्लाक के प्रांगण में होंगे। इधर हाथवंत ब्लाक में आरओ डीडी मत्स्य आरके श्रीवास्तव ने बताया 237 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसके साथ ही नामांकनों की बिक्री न्याय पंचायत केशपुरा, रीवा, कोंडर के अलावा हाथवंत, कनवारा, खैरगढ़, बैरनी सनौरा, कटैना हर्षा एवं बिल्टीगढ़ के अलग एआरओ तैनात किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच चार एवं पांच अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक एवं छह को नामवापसी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।

नोड्यूज के नाम पर वसूली का खेल जारी
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों को जारी किए जा रहे नोड्यूज के नाम पर वसूली का खेल जारी है। जिला पंचायत के नोड्यूज की फीस 550 एवं क्षेत्र पंचायत के 200 से लेकर 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी विरोध भी करते हैं लेकिन कहीं नामांकन निरस्त नहीं हो जाए इसके कारण खरीदने को विवश हैं। चिंता है कि कहीं इसे नहीं लगाने पर नामांकन निरस्त नहीं हो जाए। भले उन्होंने पंचायतों का कोई बकाया नहीं हो लेकिन नोड्यूज को लगाने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। लाखों रुपये को ब्लाक एवं जिला पंचायत कार्यालय का स्टाफ किस मद में जमा कराएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं।
विज्ञापन


डीएम के आदेश अधीनस्थों ने हवा में उड़ाए
निर्वाचन कार्यालय में संबद्ध स्टाफ नहीं पहुंचा
कार्यालय में चुनाव संबंधी कामकाज प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में डीएम के आदेश विभागीय अफसरों ने हवा में उड़ा दिए। स्टाफ के नहीं आने के कारण पंचायत एवं स्थानीय निकाय का भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भागदौड़ करने को विवश हैं।
जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। लेकिन कलक्ट्रेट के प्रांगण में स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में डीएम ने काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए कई विभागों के एक दर्जन के करीब स्टाफ संबद्ध किया था। लेकिन अधिकांश ने इस आदेश को हवा में उड़ा दिया। जिला उद्योग केंद्र के स्टाफ में राजेश सक्सेना एवं मदनलाल, वाणिज्यकर विभाग की ओर से लोकेंद्र कुमार एवं अशोक कुमार को नगर पालिका टूंडला से संबद्ध करने के आदेश 25 सितंबर को डीएम ने दिए थे। इसके साथ ही अन्य कार्य के लिए नगर निगम फीरोजाबाद एवं शिकोहाबाद पालिका से छह-छह सफाई कर्मचारियों को तैनात करने के आदेश थे। पांच दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद स्टाफ नहीं आया। इससे चुनाव संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है। हर ब्लाक को मतदाता सूची देने के साथ ही आरओ, एआरओ को सामग्री,  प्रतीक चिन्ह आवंटन के साथ ही अन्य सामग्री देने आदि के काम का बोझ काफी बढ़ा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि स्टाफ के नहीं आने के कारण दिक्कत हो रही है। शीघ्र ही पूरी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।
फोटो स्टेट मशीन भी खराब
पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य के दौरान चुनाव कार्यालय की फोटो स्टेट मशीन खराब हो गई है। मशीन के खराब होने के कारण स्टाफ को एक-एक कापी के लिए तीन मंजिल नीचे दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें