फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर बदमाश ने वृद्ध को ठगा

Mon, 16 Sep 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर शातिर ने वृद्ध की जेब में रखे हुए 50 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मुकुंद निवासी वृद्ध राजेश सोमवार दोपहर 50 हजार रुपये लेकर मैनपुरी रोड स्थित हीरो एजेंसी की ओर पैदल बाइक खरीदने आ रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया, जोकि खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहा था। उसने वृद्ध की जेब में चरस-गांजा होने की बात कही। बदमाश ने वृद्ध को जेल भेजने की धमकी देते हुए उसकी तलाशी ली। जेब में रखे हुए 50 हजार रुपये निकालकर अपनी जेब में रख लिए और जेल भेजने की धमकी देकर वृद्ध को भगा दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजन को दी। उन्होंने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें