फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया एकता का संदेश

Sun, 22 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 वीरांगना झलकारी बाई विकास समिति के तत्वावधान में अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का 185वां जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। इस दौरान रैली निकालकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह वाटरवर्क्स स्थित झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अध्यक्षता बांदा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बोधन प्रसाद महावर ने की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक माहौर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य नरेश शंखवार व जिला पंचायत सदस्य राकेश शंखवार ने झलकारीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक माहौर ने कहा वीरांगना झलकारी बाई ने अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया था। जिला पंचायत सदस्य राकेश शंखवार का समाज के लोगों ने शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 प्रदेश महामंत्री राजकुमार शंखवार ने वीरांगना झलकारी स्मारिका एवं एसएन कौल एडवोकेट ने झलकारीबाई का तैलचित्र भेंट किया। नरेश शंखवार का सम्मान रामनिवास कोरी ने किया। इस दौरान दिवारीलाल, रामप्रकाश बरौलिया, पर्वत सिंह, डॉ. एचलाल, डॉ. नरसिंहपाल, भीमराज, पूर्व सभासद बाबूराम निशंक, रामदास मानव, हरिबाबू, उमेश कुमार, महीपाल माहौर, मोहनदेव शंखवार पूर्व विधायक, चंद्रपाल मिस्त्री, पूर्व सभासद गनपति शंखवार, गिरजेश कुमार शंखवार, पप्पू कोरी, तेजपाल, रामप्रकाश शंखवार व इंद्रदेव एडवोकेट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें