टूंडला। मंगलवार शाम हुई बारिश से खेतों में पड़ी मूंग और बाजरा की फसल को नुकसान हुआ है। किसान रामचरन पाठक, कार्तिक, वीरेश कुमार ने बताया कि दो दिन से खेतों में पकी मूंग व बाजरा की फसल को काटकर खेत में ही सूखने के लिए छोड़ दिया था। बारिश से पकी फसल को खेत में ही खराब कर दिया। वहीं मक्का, शिमला मिर्च आदि फसलों को करने वाले किसान ब्रजवीर सिंह चौहान, सोहन सिंह, नीरज दीक्षित आदि ने बारिश का स्वागत करते हुए बताया कि भीषण गर्मी में सूखने के कगार पर पहुंची फसलों को खासा लाभ हुआ है।