फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में घुलनशील तत्वों पर आमजन भी रख सकेंगे नजर

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सदर तहसील के समीप एयर पॉल्यूसन मॉनीटरिंग केन्द्र पर स्थापित डिस्प्ले बोर्ड - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तहसील सदर में स्थापित ऑनलाइन एयर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए शहर के लोग यहां की आबोहवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों के बारे में जानकारी कर सकेंगे। सीपीसीबी द्वारा स्थापित मॉनिटरिंग केंद्र पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया है। बोर्ड पर हवा में घुलनशील तत्वों की दैनिक रिपोर्ट प्रसारित होगी।
विज्ञापन

टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में वायु गुुुणवत्ता सुधार को ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कवायद के चलते तहसील सदर सहित शहर के पांच जगहों पर ऑनलाइन एयर मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किए जाने हैं। एक केंद्र की स्थापना तहसील सदर के समीप परिषदीय विद्यालय में की जा चुकी है। करीब एक सप्ताह पूर्व स्थापित एयर मॉनिटरिंग केंद्र ने शुरूआती परीक्षण के बाद वायु में घुलनशील तत्वों के आंकड़े अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजना शुरू कर दिया है।
तहसील सदर के समीप स्थापित एयर पॉल्यूसन मॉनिटरिंग केंद्र के ट्रायल का काम पूर्ण हो चुका है। आंकड़े एकत्रीकरण का काम भी शुरू हो चुका है। केंद्रीय स्तर पर आंकड़ों का आंकलन शुरू होगा। शहर की जनता को भी वायु में घुलनशील हानिकारक तत्वों की जानकारी सुलभ होगी। इसके लिये केंद्र पर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार चौरसिया, क्षेत्रीय अधिकारी पीसीबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें