फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनेंद्र देव की शोभायात्रा निकाली 

Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
आदिनाथ ने किया नगर भ्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 श्री छदामीलाल जैन मंदिर में चले मज्जिनेंद्र पूजन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रथयात्रा वापसी गाजेबाजे के साथ हुई। बैंडबाजों की ध्वनि पर इंद्र-इंद्राणियां मंत्रमुग्ध होकर चल रहे थे। जगह-जगहों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा वापसी श्री छदामीलाल जैन मंदिर से हुई। जो बस स्टैंड, गांधी पार्क चौराहा, सेंट्रल चौराहा एवं सदर बाजार होते हुए अट्टा वाला जैन मंदिर पर संपन्न हुई। अलग-अलग रथ पर विराजमान सौधर्म इंद्र प्रवीन कुमार नई बस्ती एवं धनकुबेर पंकज जैन, चक्रवर्ती इंद्र अशोक कुमार जैन श्रीजी की प्रमिता को साथ लेकर चल रहे थे। बालिका मंडल की ओर से डांडिया नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं ,जो आकर्षक का केंद्र बनी रही।
रथ यात्रा संपन्न होने के बाद अट्टावाला मंदिर पर शिविर से पूर्व छदामीलाल जैन मंदिर ले जाई गई भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को विधिविधान से स्थापित किया गया। वहीं, बब्बूजी की जीन मंदिर में भी प्रतिमा की स्थापना की गई। शोभायात्रा में जैन मुनि विनम्र सागर संघ शामिल हुए। भक्तों ने उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ललितेश जैन, संयोजक अरुण कुमार जैन, अध्यक्ष विजय कुमार जैन देवता, महामंत्री मनोज जैन, अजय कुमार जैन एडवोकेट, सुनील कुमार जैन काकू, डा महेंद्र कुमार जैन, सतेंद्र जैन साहू, अजय जैन बजाज, प्रदीप कुमार जैन, संजय जैन घंटू, मनोज कुमार जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें