फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से सम्मान पाने को प्रधानाचार्य ने किया फर्जीबाड़ा

Wed, 11 Mar 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व प्रधानाचार्य ने सरकार से सम्मान पाने के लिए डीआईओएस का फर्जी पत्र तैयार कर आला शिक्षाधिकारियों को भेज दिया। इसकी जानकारी विद्यालय के पूर्व प्रबंधक को हुई तो उन्होंने आरटीआई के माध्यम से जानकारी जुटाते हुए गुरूजी की पोल खोल दी। जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन



फर्जीबाडे़ का मामला गांव उसायनी स्थित दीनबंधु इंटर कालेज से जुड़ा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात सतीशचंद्र शर्मा निवासी ग्राम नागऊ ने प्रदेश सरकार से शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाले सम्मान को पाने के लिए सितंबर 2013 में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य के फर्जी हस्ताक्षर कर अपने आप को सम्मान दिलाने की स्वीकृति करते हुए, अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय को पत्र भेज दिया। पत्र की जानकारी होने पर महावीर नगर, फीरोजाबाद निवासी कमलदा गंगवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सम्मान दिलाने को भेजे गए पत्र की जानकारी मांगी तो उन्होंने ऐसा कोई पत्र जारी न करने की सूचना उपलब्ध कराई।


 पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने पूरे जांच उपजिलाधिकारी टूंडला को सौंप दी। एसडीएम द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई जांच रिपोर्ट में प्रधानाचार्य को फर्जीबाड़े में दोषी पाया।  सतीशचंद्र शर्मा 30 जून 2014 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश कर दिए। इसके आधार पर जवाहरलाल नेहरू शिक्षा संस्थान उसायनी के मंत्री व पूर्व प्रबंधक कमलदा गंगवाल ने प्रधानाचार्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें