शिकोहाबाद। बालाजी मंदिर में चढ़ने वाले भोग-प्रसाद को शुद्धता के लिए एफएसएसएआई ने ईट-राइट प्लेस सूची में शामिल किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में प्रमाणपत्र प्रदान किया।अयोध्या-मथुरा में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की तरह ही शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर के प्रसाद की शुद्धता में बदलाव आया है। इसके चलते उसे ईट राइट प्लेस सूची में शामिल किया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासनिक अधिकारी चंदन पांडे ने टीम के साथ दुकानदारों और मंदिर ट्रस्टी अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान महंत पंडित मनीष भारद्वाज, डॉ. दिलीप यादव, अजय मित्तल, रामप्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।